Header Ads

Breaking News

44 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी स्व. ज्वाला प्रसाद सिंह, उनकी याद में जरूरतमंद लोगों के बीच बांटें गए कम्बल



Nawada जिलांतर्गत वारिसलीगंज नगर परिषद के बाईपास रोड स्थित JPS ITI परिसर में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी स्व. ज्वाला प्रसाद सिंह की 44 वीं पुण्यतिथि सह पुष्पांजलि समारोह श्रद्धापूर्वक मनाई गई.

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय पत्रकार सह साहित्यकार रामरतन सिंह 'रत्नाकर' ने किया. जबकि मंच संचालन शिक्षाविद डा. गोविंद जी तिवारी ने किया. सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. 

समारोह के आयोजक स्व. ज्वाला बाबू के सुपुत्र जेपीएस आईटीआई निदेशक सह अपसढ पंचायत मुखिया राजकुमार सिंह और पौत्र ई. निरंजन कुमार ने अतिथियों को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ आदि देकर सम्मानित किया. 

इससे पूर्व प्रखंड के अपसढ गांव तथा JPS ITI परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व. ज्वाला बाबू की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई.

तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह, जिला पार्षद अंजनी कुमार, वरीय नागरिक संघ  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. बच्चन पांडेय, नप अध्यक्षा रेखा देवी, 

JDU जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष गौतम कुमार, साहपुर पंचायत मुखिया रंजना कुमारी, शेखपुरा जिला माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, भाजपा नेता संजीव कुमार, राजद नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव, कवि युगल किशोर प्रसाद सिंह,

विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार, कांग्रेस नेता राकेश नंदन शर्मा, अजय कुमार तिवारी आदि ने समारोह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी स्व. ज्वाला प्रसाद सिंह को भारतमाता का सच्चा सपूत बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की लोगों से अपील की. 

इसके बाद जरूरतमंद पुरुषों तथा महिलाओं के बीच कम्बल वितरित किया गया. ज्वाला बाबू की याद में सहभोज का आयोजन भी किया गया. साथ ही, आईटीआई परिसर में संचालित कुशल युवा योजना के तहत सफल विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया.








Video देखें :

                                   

                                           - चंद्रमौलि शर्मा.

                                          

No comments