Header Ads

Breaking News

वारिसलीगंज स्टेशन के पास गया-किऊल मेमू ट्रेन से कटकर 28 वर्षीय युवक की मौत


पूर्व-मध्य रेलवे अंतर्गत Kiul-Gaya रेलखंड स्थित Nawada जिले के वारिसलीगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 के पास गया से किऊल की तरफ जा रही मेमू ट्रेन से कटकर एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना बुधवार को दिन के करीब 10 बजे घटी.

मृतक की पहचान जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दतरौल गांव निवासी उमेश प्रसाद यादव के पुत्र अतुल कुमार के रूप में हुई है. मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था. 

बताया जाता है कि युवक अपना ननिहाल वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नागपुर गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था. मृत युवक शादीशुदा था और एक तीन वर्षीय बच्चे का पिता था. उसका ससुराल धनबाद था.

मृतक का ननिहाल नागपुर गांव वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर है. उनके मामा का नाम बहादुर यादव है. मृत युवक घर के पास ग्रामीण चिकित्सक का काम करता था.

घटना के बाद मृतक के घर, ननिहाल, ससुराल तथा रिश्तेदार सभी जगह मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों के करुण-क्रंदन से मामला अत्यंत गमगीन हो गया है. शोक के कारण परिजनों के घरों के चूल्हे - चौके बंद हैं. 

संवाद प्रेषण तक शव को रेलवे प्लैटफॉर्म के पास ढंक कर रखा गया है. रेल पुलिस के आने का इंतजार किया जा रहा है. लोग शव को घेरे हुए हैं तथा मौत के संबंध में तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

                                           - चंद्रमौलि शर्मा.






 


No comments