देश ही नहीं ; विदेशों में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की हो रही है चर्चा - मुकेश विद्यार्थी
Nawada जिले के कौआकोल प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप के प्रांगण में रविवार को प्रखंड जनता दल (यूनाइटेड) के नव मनोनीत पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पंचायत अध्यक्ष तथा पंचायत कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा तथा मंच संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष शिववालक कुशवाहा जी ने किया.
बैठक को संबोधित करते हुए नवादा जिला JDU अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी जी ने कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, गरीबों के मसीहा तथा पार्टी के सर्वमान्य नेता Nitish Kumar 2005 से लगातार 19 वर्षों से बिहार एवं बिहार वासियों की बेहतरी के लिए दिन रात लगे हुए हैं. मानव जीवन की जरूरत के हिसाब के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए योजनाएं बनाकर विकास करने का काम किया गया है.
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हाशिए पर खड़े पिछडे, अति पिछडे, दलित, महादलित, महिलाओं तथा अल्पसंख्यकों को मुख्य धारा में लाने का काम किया. सूबे में सड़क तथा पुल-पुलिया का जाल बिछाया गया है. ऊर्जा के क्षेत्र में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक समृद्ध हुआ है. आज 24 घंटे में 20 से 22 घंटे बिजली मिल रही है. गांव एवं शहर की दूरी मिट चुकी है.
उन्होंने कहा कि देश ही नहीं; विदेशों में भी माननीय नेता के द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा हो रही है. देश के कई राज्यों ने पार्टी के सर्वमान्य नेता द्वारा विकास के लिए बनाए गए योजनाओं को अपने राज्यों में लागू करने का काम किया है. जलवायु परिवर्तन को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली योजना को लागू करके पर्यावरण संरक्षण का काम किया गया है.
श्री विद्यार्थी ने कहा कि देश ही नहीं ; विदेश के नेताओं ने नीतीश कुमार को क्लाइमेट लीडर खिताब से नवाजा है. आने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में प्रदेश पार्टी के द्वारा 225 सीट जीतने का लक्ष्य रखा गया है. 225 के लक्ष्य को विधानसभा चुनाव 2025 में हासिल करेंगे. 25 से 30 फिर से नीतीश के संकल्प के साथ पार्टी को मजबूत करना है.
बैठक में जिला बीस सूत्री समिति सदस्य मनोहर पासवान, जिला उपाध्यक्ष जयशंकर चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष शशि कुमार शेष, अभियान समिति प्रभारी डा. सतीश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सह महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शोभा देवी, वरिष्ठ नेता किशोरी सिंह,
जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड प्रभारी अरुण कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष रामाश्रय सिंह, जिला महासचिव डॉ. रियाज खान, जिला महासचिव प्रवीण कुमार दांगी, जिला महासचिव राजेंद्र रावत, अंकित राय, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष शोभा कुमारी, वारिसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय, वारिसलीगंज नगर अध्यक्ष रणविजय कुमार,
रघुनंदन प्रसाद कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा, हरि गौरी सिंह, मुखिया शंभू प्रसाद कुशवाहा ,ओम प्रकाश चौहान, उदय राम, सुखदेव कुमार, महेश प्रसाद ,मन्नू चंद्रवंशी, यदुनंदन पासवान, संजीत कुमार, रामचंद्र शर्मा के अलावा हजारों साथियों ने बैठक में भाग लिया.



No comments