Header Ads

Breaking News

मुखिया धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा बने JDU किसान एवम सहकारिता प्रकोष्ठ के Nawada जिलाध्यक्ष, किए गए सम्मानित


Bihar प्रदेश Janta Dal (United) के किसान तथा सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज कुमार ने पार्टी का विस्तार करते हुए Nawada जिले के सरदला प्रखंड के लौंद पंचायत मुखिया धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा को जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ का नवादा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है.

JDU कर्पूरी सभागार, नवादा में धर्मेंद्र  कुमार कुशवाहा  को पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने अंग वस्त्र, माला तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया. श्री कुशवाहा को किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार को बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी जी ने कहा कि श्री धर्मेंद्र के मनोनयन से किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ काफी मजबूत होगा.

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा काफी संघर्षशील एवं जुझारू कार्यकर्ता हैं. किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ का संगठन गांव स्तर तक विस्तार होगा. बिहार के लोकप्रिय CM Nitish Kumar द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में किया जाएगा. इनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता हूं. 

जिला उपाध्यक्ष जय शंकर चंद्रवंशी, शशि कुमार शेष, किसान नेता किशोरी सिंह, मनोहर पासवान, राजेंद्र प्रसाद ज्योति, रामाश्रय प्रसाद विश्वकर्मा, अंकित राय के साथ ही दर्जनों साथियों ने उन्हें माला पहनाकर तथा  मिठाई खिलाकर शुभकामना दी.

                                            - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments