Header Ads

Breaking News

सोनु राज कुशवाहा बने JDU युवा प्रकोष्ठ के नवादा जिलाध्यक्ष, बधाईयों का लगा तांता

 

Bihar प्रदेश Janata Dal (United) युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने पार्टी का विस्तार करते हुए सोनु राज कुशवाहा को Nawada जिला JDU युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है.

जनता दल (यूनाइटेड ) कर्पूरी सभागार, नवादा में युवा अध्यक्ष सोनु राज कुशवाहा को पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने अंग वस्त्र, माला एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया. सोनु राज कुशवाहा को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  नीतीश पटेल को बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी  ने कहा कि सोनु राज कुशवाहा के मनोनयन से युवा प्रकोष्ठ काफी मजबूत होगा.

उन्होंने कहा कि सोनु राज कुशवाहा ओजस्वी कर्मठ युवा नेता हैं. बिहार युवाओं का प्रदेश है. बिहार के लोकप्रिय CM Nitish Kumar युवाओं की शिक्षा एवं आर्थिक विकास के लिए आर्थिक हल; युवाओं को बल योजना के तहत मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं भत्ता योजना के माध्यम से वैसे युवाओं को लाभान्वित किया जाता है जिनकी उम्र 20 से 25 की है.

युवाओं को नौकरी एवं रोजगार की तलाश करने के ₹ 1000 प्रति माह दो वर्षों के लिए दिया जाता है. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत वैसे युवा छात्र जो आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तथा इंजीनियरिंग, मेडिकल, कॉमर्स, कानून, डिप्लोमा, एएनएम ,जीएनम के अलावा स्नातक की पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें ₹ 400000  दिया जाता है. इसमें किसी प्रकार की गारंटी की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री स्वयं गारंटी लिए हुए हैं.

नौकरी लगने के 1 वर्ष के बाद 72 किस्तों में राशि वापस करना है. वैसे युवा छात्र जिनको सरकारी नौकरी नहीं लगने की स्थिति में पूरी राशि माफ करने का प्रावधान किया गया है. कुशल युवा कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के कौशल विकास के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है. कौशल विकास कार्यक्रम के तहत अंग्रेजी में लिखना, पढ़ना, बोलना के साथ ही अन्य भाषाओं का ज्ञान दिया जा रहा है.
इससे देश के अन्य राज्यों में आसानी से बिना किसी कठिनाई के देश ही नहीं विदेशों में कहीं भी जाकर नौकरी एवं रोजगार कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के माध्यम से  रोजगार सृजित करने के लिए 10 लाख रुपया दिया जाता है जिसमें से ₹ 500000 अनुदान के रूप में दी जाती है तथा ₹ 500000 एक प्रतिशत ब्याज के दर से रोजगार लगने के 1 वर्ष बाद 72 किस्तों में ₹ 500000 वापस करना है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेल मंत्रालय का गठन किया है. पंचायत स्तर पर स्टेडियम का विकास किया जा रहा है. खेल के क्षेत्र में जो युवा साथी उच्च कोटि का प्रदर्शन करते हैं, उन युवा खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी से नवाजा जा रहा है. युवा जिला अध्यक्ष सोनु राज कुशवाहा के नेतृत्व में युवा साथियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए गांव स्तर पर कार्यक्रम चलाया जाएगा जिससे अधिक से अधिक युवा साथी लाभान्वित होंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 12 लाख सरकारी नौकरी एवं 30 लाख रोजगार दिया जा रहा है.

युवा प्रदेश महासचिव विकास पांडे, जिला उपाध्यक्ष जयशंकर चंद्रवंशी, शशि कुमार शेष, किशोरी सिंह, अशोक मेहता, जिला महासचिव नरेंद्र कुमार यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध प्रसाद, सीताराम सिंह चंद्रवंशी, अवधेश कुशवाहा, सुधीर कुमार, उपेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, मीडिया प्रभारी प्रिंस प्रभात दांगी, अंकित राय आदि ने नव मनोनीत युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनु राज कुशवाहा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

                                             - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments