Header Ads

Breaking News

नवादा वीआईपी कॉलोनी के रास्ते में नाली का पानी जमा रहने से आम लोगों का राह चलना दुश्वार, मोहल्ले में संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना

सरकार गली, नाली तथा सड़कों को दुरुस्त कर सफाई के माध्यम से चकाचक करने का जहां बीड़ा उठाए हुए है, वहीं  Nawada जिला सह नगर परिषद मुख्यालय के VIP कॉलोनी में बरसात बीत जाने के बाद भी रास्ते में अत्यधिक जल जमाव के कारण आम लोगों का रहना दुश्वार हो गया है. 

नवादा नगर परिषद के वार्ड संख्या 3 अंतर्गत वीआईपी कॉलोनी के मानस भारती स्कूल से सतीश प्रसाद लोहरपुरा वाले के घर तक नाली का पानी जाम हो गया है. गली में नाली का गंदा पानी भर जाने से रास्ता कीचड़मय है. 

लोगों को इस रास्ते से गुजरने में दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है. जलजमाव के कारण बदबू से समूचे मोहल्लावासी परेशान हैं. इसके चलते गंभीर संक्रामक बीमारी के फैलने की संभावना बढ़ गई है. 

सरकार द्वारा सफाई पर नवादा नगर परिषद क्षेत्र में प्रति माह लाखों रुपए खर्च किए जाने के बाबजूद भी वीआईपी कॉलोनी में नारकीय स्थिति बने रहना दुखद है. 

सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट अशोक कुमार सिन्हा ने जिला तथा नगर परिषद प्रशासन से इस ओर तत्काल ध्यान देकर जाम हो चुकी नाली को साफ कर गलियों को आम लोगों के चलने लायक बनाने की मांग की है.


                                      -  चंद्रमौलि शर्मा.        


No comments