Header Ads

Breaking News

JDU कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया भारत की प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई फूले की 194 वीं जयंती, महिला सशक्तिकरण पर दिया बल

 

Nawada जिले के वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन रोड स्थित Janta Dal (United) कार्यालय में शुक्रवार को पहुंचे पार्टी के नव मनोनीत वारिसलीगंज विधानसभा प्रभारी मो. सादिक अख्तर का जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.

मो. अख्तर को पार्टीजनों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा फूल माला पहनाकर उनके प्रथम आगमन को यादगार बना दिया. तत्पश्चात पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय ने की. 

इस मौके पर सबों ने पार्टी की मजबूती के लिए पंचायत तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया. विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान तथा विकास कार्यों को मूर्त रूप देने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया. 

उन्होंने कार्यकर्ताओं की आवाज को पार्टी तथा सरकार तक पहुंचाने का वादा भी किया. कार्यकर्ताओं ने विकट परिस्थितियों में भी वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के लिए विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में जीत के लिए काम करने का अपना अनुभव साझा किया. 

इसके बाद भारत में शोषित, वंचित, उपेक्षित तथा समाज की सबसे अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं के लिए सर्वप्रथम शिक्षा की ज्योति जलाने वाली महान विभूति सावित्री बाई फूले की 194 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. सबों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए नारी सशक्तिकरण पर बल दिया. 

सबसे अंत में बिहार के महान विभूति आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. 

इस अवसर पर जदयू नेता मो. नाजिश दानियाल, जदयू जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव,  अखिल भारतीय धानुक महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार राय, वारिसलीगंज नगर परिषद उपाध्यक्ष सह जेडीयू जिला उपाधक्ष अरुण कुमार राय, जिला महासचिव चंद्रमौलि शर्मा,   

जिला महासचिव महेश भाई पटेल, जदयू नगर अध्यक्ष रणविजय प्रसाद, प्रखंड उपाध्यक्ष आमोद साव, सुमिता कुमारी, सुनील दास, पप्पू चौधरी, प्रखंड महामंत्री कंचन कुमार, मीडिया प्रभारी विकास कुमार सन्नी, 

जदयू नेता भगवान सिंह चंद्रवंशी, नवल किशोर चंद्रवंशी, उमेश रजक, जितेंद्र प्रसाद, अशोक रविदास, मो. इरफान, विनोद सिंह, संजय कुमार, गोल्डी कुमार, रामभजन मांझी आदि ने अपने भी अपने विचार व्यक्त किए.


                                                  - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments