Header Ads

Breaking News

पुलिस ने फतहा बगीचा में छापेमारी कर 5 Cyber Criminals को किया गिरफ्तार, 4 Android mobile सहित 42 Key-pad बरामद


Nawada जिले के SP अभिनव धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गठित टीम ने फतहा गांव स्थित पैक्स गोदाम से 100 मीटर पूरब बगीचा में Cyber Criminals के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को छापामारी की.

छापामारी में पांच साईबर अपराधियों को पकड़ा गया. जबकि कुछ भागने में सफल हो गए. इनके पास से 4 Android mobile, तथा 42 Key-Pad बरामद किया गया है. अपराधियों से पूछताछ करने पर पता चला कि ये लोग कोटक महिंद्रा का लोन देने के नाम पर ग्राहकों को ठगते हैं. 

इनके पास उपलब्ध Custmer data में ग्राहक का मोबाईल नंबर, नाम, पता आदि के बारे में जानकारी अंकित रहता है, जिसके आधार पर ये लोग लोगों की गाढ़ी कमाई को चूना लगाते हैं. साइबर ठग इन्ही मोबाइल नंबर से लोगों से संपर्क करते हैं.

मौके से भागे अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता निम्न प्रकार है -

1.रणवीर कुमार, पिता-कमलेश प्रसाद, सा०-मुरारपुर, थाना-शेखपुरा, जिला शेखपुरा.2

2.गुलशन कुमार, पे०-पारसनाथ सिह, सा०-फतहा, थाना- वारिसलीगंज, जिला-नवादा.

3.सुरज कुमार, पेo-कारू तांती, उम्र-करीब 18 वर्ष, साo- मीर बिगहा, थाना-वारिसलीगंज, जिला-नवादा एवं

2 निरूद्ध किये गये विधि विरूद्ध बालक.

बरामद सामानों की विवरणी -

1. एन्ड्रायड मोबाईल - 4

2. की-पैड मोबाईल - 2

                                         - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments