क्षेत्र के युवा डाकघर का फ्रेंचाइजी खोलकर करें अच्छी कमाई, दूर होगी बेरोजगारी - CPMG अनिल कुमार
Nawada जिले के वारिसलीगंज उप डाकघर परिसर में नया अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त डाकघर भवन का निर्माण होगा. Bihar के Chief Postmaster General अनिल कुमार ने वारिसलीगंज डाकघर में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही.
इससे पूर्व CPMG ने वारिसलीगंज उप डाकघर का निरीक्षण किया. तत्पश्चात जीणोद्धार कार्य में लगी एजेंसी को दो सप्ताह के भीतर कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया.
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नवादा के ग्रामीण इलाकों में कुल 62 शाखा डाकघर संचालित किया गया है. जबकि 2024 के दिसम्बर माह तक 8 शाखा डाकघर खोला गया है.
डाक महाध्यक्ष ने कहा कि जनवरी माह में 6 से 8 शाखा डाकघर नवादा में खोलने की योजना है, जिसमें काशीचक के रेवरा शाखा डाकघर शामिल होगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओ से डाक घर का फ्रेंचाइजी खोल कर अच्छी कमाई करने का आग्रह किया.
उन्होंने सबसे पहले वारिसलीगंज प्रखण्ड के वरनावां पंचायत की कुम्भी गांव में शाखा डाकघर का उदघाटन किया. मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने डाक घर की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कुम्भी शाखा डाकघर खुलने से यहां के ग्रामीणों, महिलाओं के साथ-साथ आस-पास के कई गांवो के लोगो को काफी सुविधा मिलेगी.
लोग डाकघर के विभिन्न योजनाओं का लाभ कुम्भी शाखा डाकघर से ही ले सकेंगें. चाहें बचत खाता हो, बच्चों का आधार बनाना हो या विभिन्न बैंकों के खाता धारक भी अपने पैसे का भुगतान डाकघर के माध्यम से कुम्भी शाखा डाकघर से ही सुविधा ले सकते है.
कार्यक्रम के दौरान डाकघर से जुड़े विभिन्न योजनाओं के अपडेट से पत्रकारों को अबगत करवाया गया. वहीं डाक महाध्यक्ष ने डाक घर परिसर में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
मौके पर CPMG के साथ Advocate चंद्रमौलि शर्मा, अपसढ़ उपसरपंच रामबरण सिंह, नवादा के डाक अधीक्षक नीरज कुमार चौधरी, डाक उपाधीक्षक, वारिसलीगंज उप डाकघर के कर्मी सहित कई गणमान्य मौजूद थे.





No comments