Header Ads

Breaking News

पुलिस ने तीन Cyber Criminals को किया गिरफ्तार, ठगी के धंधे में प्रयुक्त सामग्री बरामद, आधा दर्जन फरार


Nawada जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय नगर पइन के समीप Cyber crime में लिप्त तीन अपराधियों को वारिसलीगंज पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. कई अन्य अपराधी भागने में सफल हो गए. 

थानाध्यक्ष Inspector रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर तीन युवक को गिरफ्तार किया. 

गिरफ्तार किये गए युवक से 4 Mobile, 5 ATM कार्ड तथा 2 सिम कार्ड  बरामद किया गया. साथ ही, PNB ग्राहक डाटा ATS भी बरामद हुआ. गिरफ्तार किये गए युवक

1. अनमोल कुमार, पिता-रंजीत सिंह, नारोमुरार

2. विलोहित कुमार, ग्राम-रैकड, वारिसलीगंज 

3. राजाराम कुमार, पिता-बिपीन सिंह , ग्राम-बेल्ढा का बताया जाता है.

अन्य आधा दर्जन Cyber Criminals भागने में सफल रहे. पुलिस अपराधियों की छानबीन में जुटी हुई है.

                                            - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments