पुलिस ने 3 Cyber अपराधियों को झौर गांव में छापेमारी कर किया गिरफ्तार, लाखों रुपए नकदी समेत ठगी में प्रयोग होने वाले सामान बरामद
Nawada SP अभिनव धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत झौर गांव में पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर 3 Cyber अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.
इनके पास से ₹ 23,31,400 नगद, Android mobile- 10, विभिन्न बैंक का ATM कार्ड-25, विभिन्न कम्पनी का Sim-17 तथा कस्टमर डाटा बरामद किया गया है.
पकड़ाये अपराधियों से पूछताछ करने पर पता चला कि ये लोग फेक e- mail आई०डी० बनाकर फ्रेंचाईजी दिलाने के नाम पर नाम पर ग्राहकों को प्राप्त कस्टमर डाटा के माध्यम से ठगी का शिकार बनाते हैं.
Custmer data में ग्राहक का मोबाईल नंबर, नाम,
पता, ईमेल आदि के बारे जानकारी अंकित रहता है. उक्त कस्टमर डाटा में अंकित मोबाईल नंबर, ईमेल, आई०डी० पर ये लोग संपर्क कर फ्रेंचाईजी दिलाने के नाम पर ठगी का काम करते है.
इस संबंध में वारिसलीगंज थानाध्यक्ष Inspector रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि दिनांक 22.12.24 को मध्य प्रदेश के मंदसौर थाना में पुलिस लाइन के सामने महू-नीमच रोड मंदसौर निवासी सुरज पे० योगेश जी गुप्ता द्वारा Zudio फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर कुल ₹ 3867710 की धोखाधड़ी करने के आरोप में कांड सं0-589/24, धारा-318(4) के तहत दर्ज कराया गया था.
उक्त कांड के उद्भेदन में मध्य प्रदेश की मंदसौर थाना की पुलिस दिनांक 06.01.2025 को वारिसलीगंज थाना पहुंची. तत्पश्चात नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय पुलिस द्वारा टीम का गठन कर गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया.
गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता निम्न प्रकार है:-
1. चिनरंजन उर्फ अमित, उम्र-करीब 33 वर्ष, पे०-मिथलेश कुमार, ग्राम-झौर, थाना-वारिसलीगंज, जिला-नवादा.
2. अमिश कुमार, उम्र-करीब 23 वर्ष, पे०-मिथलेश कुमार, ग्राम-झौर, थाना-वारिसलीगंज, जिला-नवादा.
3. नितिन कुमार, उम्र-करीब 23 वर्ष, पे०-शिवनंदन प्रसाद, सा०-झौर, थाना-वारिसलीगंज, जिला नवादा.

No comments