Header Ads

Breaking News

स्व. मथुरा प्रसाद की 7 वीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल

Nawada जिले के वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत मकनपुर पंचायत के कई गांव में माँ बरती सेवा संस्थान द्वारा 101 गरीब असहाय लोगों के बीच सोमबार को कंबल एवम कपड़े का वितरण किया गया. स्व. मथुरा प्रसाद की सातवी के उपलक्ष्य में वितरण का कार्यक्रम हर वर्ष किया जाता रहा है. 

वितरण कार्य बाल संरक्षण पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, दिल्ली मे कार्यरत मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार, बैंक अधिकारी सत्येंद्र कुमार के सौजन्य से किया गया. इस संस्था द्वारा और भी कई सामाजिक कार्य लगातार समय-समय पर किया जाता रहा है.

मौके पर रेखा भारती, रूपा श्री, साधना कुमारी, मेनका, विमल, दशरथ, विकाश कुमार, किशु, अभि एवम शाश्वत मौजुद रहे.




                                           - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments