Header Ads

Breaking News

अपसढ़ ग्राम कचहरी उप सरपंच रामबरन सिंह के 22 वर्षीय बेटे धीरज कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत, बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी थी टक्कर


Nawada जिले के वारसलीगंज प्रखंड क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में अपसढ़ गांव के पास बालू से लदे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई. 

मृतक की पहचान अपसढ़ ग्राम कचहरी के उप सरपंच रामबरन सिंह के 22 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि मृतक घर का सामान लाने बाईक से शाहपुर मोड़ जा रहा था. पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. चालक फरार होने में सफल रहा.

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ की गयी है.

धीरज की आकस्मिक मौत पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख प्रकट किया है.


                                               - चंद्रमौलि शर्मा. 

                                        

No comments