स्वाधीनता आंदोलन के अमर चितेरे पं. राजकुमार शुक्ल की 150 वी जयंती समारोह में उठी केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न देने की मांग, समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई लोगों को मिला शिखर सम्मान
Bihar News : Patna : पटना के विद्यापति भवन में पंडित राजकुमार शुक्ल की 150 वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डाॅ राजेश भट्ट ने की. मंच संचालन कवि आलोक शर्मा ने किया.
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पटना के सांसद रविशंकर प्रसाद, सदस्य- बिहार विधान परिषद डॉ. संजय पासवान, ख्यातिप्राप्त इतिहासकार भैरव लाल दास और पंडित शुक्ल जी की दौहित्री वीणा देवी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया.
मौके पर संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने ऐतिहासिक 150 वीं जयंती वर्ष पर केंद्र सरकार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से पंडित राजकुमार शुक्ल जी को भारत रत्न देने की मांग की.
देश की प्रख्यात लोक गायिका व स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को मरणोपरांत साहित्य - प्रसाद रत्नेश्वर, पत्रकारिता - श्विश्वजीत मुखर्जी, समाज सेवा के क्षेत्र में श्रीराम शर्मा आचार्य चैरिटेबल ट्रस्ट, सारण को उल्लेखनीय कार्य के लिए पंडित राजकुमार शुक्ल शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया.





No comments