Header Ads

Breaking News

भूमि संबंधी दस्तावेजों में सुधार के लिए कोचगांव में लगा पंचायत स्तरीय प्रथम राजस्व शिविर, कागजात जमा करने की अंतिम तिथि को 20 फरवरी 026 तक बढ़ाने की उठी मांग

Bihar News : Nawada : भूमि संबंधी दस्तावेजों की त्रुटियों में सुधार के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान के तहत सोमवार को नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत कोचगांव पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय द्वितीय राजस्व शिविर का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी रामजी प्रसाद, राजस्व कर्मचारी मौसम कुमार, कार्यपालक सहायक प्रमोद कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, पंचायत सचिव रवींद्र प्रसाद, आंगनवाड़ी सेविका मीना कुमारी, कृषि सलाहकार समेत कई गणमान्य मौजूद थे.

राजस्व पदाधिकारी रामजी प्रसाद ने News Today 365 को बताया कि इस महाअभियान में जमाबंदी त्रुटि सुधार, उत्तराधिकारी नामांतरण, बंटवारा नामांतरण व छूटी जमाबंदियों का डिजिटलीकरण जैसे कार्य किए जा रहे हैं. इसके लिए सभी प्रखंडों में विशेष शिविर लगाया गया है.

राजस्व कर्मचारी मौसम कुमार ने बताया कि शिविर में रैयत जमाबंदी पंजी में सुधार कराने पहुंच रहे हैं. इससे पूर्व घर-घर जाकर जमाबंदी पंजी का वितरण किया गया है. भू-स्वामियों को आवेदन की प्रति को साक्ष्य के साथ भरकर तय तिथि को लगाये जाने वाले हल्के के राजस्व विशेष शिविर में जमा करना है. वहीं दाखिल - खारिज की प्रक्रिया सतत चल रही है.

पंचायत सचिव रवींद्र कुमार ने बताया कि जमीन के अभिलेखों की अशुद्धियों को दूर करने में तेजी लाने तथा इसे अपडेट करने के उद्देश्य से इस महा-अभियान का आयोजन किया गया है.

रांची से छुट्टी लेकर शिविर में पहुंचे कोचगांव ग्राम निवासी अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार सरकार का यह प्रयास सराहनीय है. जमीन के अभिलेखों में सुधार होने से लोगों के बीच शांति और सुकून स्थापित होगा तथा अपराध में कमी आयेगी. 

जनता दल (यूनाइटेड) के जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने कहा कि भू अभिलेखों में त्रुटि सुधार को ले आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ी है. परंतु रैयतों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने कागजातों को उपलब्ध कर इसमें सुधार कराने के लिए बिहार सरकार से 16 सितंबर 025 की अंतिम तिथि को 20 फरवरी 026 तक बढ़ाने की मांग की है. 

मौके पर पूर्व मुखिया रामरतन सिंह, संजय सिंह, रंजीत कुमार, परीलाल, सत्येंद्र प्रसाद, रामचरित्र महाराज समेत झौर, कांधा तथा सोरहीपुर गांव से लोग उपस्थित थे. रैयतों की उदासीनता के कारण शिविर में कम भीड़ देखी गई. 



                                                  - चंद्रमौलि शर्मा.






No comments