बाघीबरडीहा स्टेशन के पास रखे बालू के ढेर से अपहृत नाबालिग का शव बरामद, हरियाणा से पांच अपहर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihar News : News : नवादा जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के फतहा गांव से अपहृत 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद कर अपहरण मामले का सफल उदभेदन करते हुए पांच अपहरणकर्ताओ को हरियाणा से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपहर्ताओं के पास से मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है.
हरियाणा के पन्ना जनपद से एक किराये के मकान से गिरफ्तार अपहरणकर्ता नवादा जिला अन्तर्गत नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव निवासी अजय सिंह का पुत्र सूरज कुमार, अनिल सिंह का पुत्र शिवम कुमार, पिंटू सिंह का पुत्र कन्हैया कुमार, रंजीत सिंह का पुत्र सुमन कुमार तथा मंटू सिंह का पुत्र शिवम कुमार शामिल है.
गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर वारिसलीगंज पुलिस ने SH-83 बाघीबरडीहा-सरमेरा पथ पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघीबरडीहा स्टेशन के समीप बालू के ढेर से शव बरामद की है. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों को हरियाणा से नवादा लाने के लिए कागजी प्रक्रिया करने में लगी है.
बताया जाता है कि 19 अगस्त को करीब 4 बजे फतहा गांव निवासी पवन सिंह का 14 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार उर्फ सुदंरम कुमार घर से खेलने जाने की बात कह कर निकला था, जो घर वापस नहीं लौटा. पुत्र को घर नहीं आने के बाद परिजन खोजबीन करने लगे, लेकिन सूरज का कहीं अतापता नहीं चला.
20 अगस्त की सुबह अपहरणकर्ताओं ने अपहृत सूरज की मोबाइल से सूरज के बड़े भाई के मोबाइल पर ₹ 30 लाख फिरौती की मांग करते हुए कहा कि मांगी गई राशि नहीे देने पर अंजाम भुगतना होगा. फिरौती की मांग किए जाने के बाद सूरज के पिता पवन सिंह वारिसलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करा पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी.
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा ने प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी संख्या-430/25 दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को अवगत करते हुए कार्रवाई में जुट गए.
मामले को SP अभिनव धीमान ने गंभीरता से लेते हुए पकरीबरावां SDPO राकेश कुमार भास्कर के नेतृत्व में SIT का गठन कर कार्रवाई का आदेश दिया.
तत्पश्चात पुलिस कार्रवाई में जुट गई। एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ श्री भास्कर ने बताया कि गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं हृयूमन इंटेलिजेंस के आधार पर हरियाणा पुलिस तथा STF के सहयोग से सभी अपराधियों को दबोचते हुए अपहृत कर मोबाइल बरामद कर लिया.
SDPO श्री भास्कर ने बताया कि गिरफ्तार उक्त पांचों अपराधियों की निशानदेही पर अपहृत सूरज का शव SH-83 बाघीबरडीहा-सरमेरा पथ पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघीबरडीहा स्टेशन के समीप बालू के ढेर से बरामद कर लिया.
एसडीपीओ ने बताया कि जिस दिन सूरज का अपहरण किया गया था, उसी रात्रि उसकी हत्या कर शव को उक्त स्थान पर बालू के ढेर में छुपा दिया था. उन्होंने बताया कि मृतक सूरज Cyber Crime के मामले में जेल जा चुका था. टीम में थानाध्यक्ष Inspector रूपेश कुमार सिन्हा, अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार, अभिषेक कुमार आदि को शामिल किया गया था.

No comments