79 वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र में देशभक्ति कार्यक्रमों की रही धूम, लोगों ने शान से फहराया राष्ट्रध्वज तिरंगा
Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड तथा नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर लोगों ने ध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ ली.
क्षेत्र के सरकारी तथा निजी संस्थानों में दिन भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की धूम मची रही. कुछ विद्यालयों के बच्चों द्वारा बाजार में आकर्षक झांकियां निकाली गई. दिन भर भारतमाता की जय और वंदेमातरम के जयघोष से चप्पा चप्पा गूंजता रहा.
प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रवि देवी, प्रखंड साक्षरता समिति कार्यालय में सचिव Advocate चंद्रमौलि शर्मा, बाल विकास परियोजना कार्यालय में CDPO प्रीति कुमारी, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में Police inspector धर्मेंद्र कुमार, थाना में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा,
नगरपरिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद रेखा देवी, बीआरसी में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोर कुणाल, डा.भीमराव अंबेडकर छात्रावास में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शिवपूजन गुप्ता, महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डा.अशोक कुमार सिंह,
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरती अर्चना, एस.एन.एस. कालेज में प्रभारी प्राचार्य प्रो.नरेंद्र कुमार, एस.जी.बी.के.साहू इंटर विद्यालय में प्र.प्रधानाध्यापिका श्वेता सिन्हा, नेशनल इंटर विद्यालय में प्र.प्रधानाध्यापक अशोक कुमार,
श्रीकांत विभा कॉलेज बेगराजपुर-चैनपुरा में सचिव श्रीकान्त सिंह, पंचायत राज कार्यालय अपसढ व JPS (P) ITI में मुखिया सह निदेशक राजकुमार सिंह तथा जिला परिषद डाक बंगला मैदान में जिला पार्षद गीता देवी ने शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया.
वहीं, विवेकानन्द पब्लिक स्कूल में निदेशक परमानंद, संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में प्राचार्य संतोष कुमार, स्वामी सहजानंद संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य सुशील पाठक, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष पं.चंद्रमौलि शर्मा,
जीवन दीप पब्लिक स्कूल में प्राचार्य उमेश प्रसाद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नेवाजगढ़ में प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद, आंगनवाड़ी केंद्र कोचगांव (उत्तरी) में सेविका मीना कुमारी, ने धूम-धाम से राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
दूसरी ओर, जद (यू) कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय, राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद कुशवाहा, पंचायत भवन कोचगांव में मुखिया नीतू कुमारी, सौर में मुखिया गुड़िया देवी तथा ग्राम कचहरी सौर में सरपंच ब्रह्मदेव पंडित ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया.
मौके पर विधायक अरुणा देवी, बिहार प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ महासचिव सह पूर्व विधायक स्व. देवनंदन प्रसाद की पुत्रवधु कुसुम कुमारी मंजुबाला, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह व ई. रामसकल सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी शकील अहमद, शिक्षाविद डा. गोविंद जी तिवारी, जदयू वारिसलीगंज विधान सभा प्रभारी सादिक अख्तर,
नगर परिषद अभियंता अरुण प्रसाद, नवादा जिला मोटर वाहन संचालक संघ महामंत्री सह पार्वती पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष अजय कुमार राय, प्रखंड जदयू उपाध्यक्ष अनिल कुमार, नगर जदयू अध्यक्ष रणविजय प्रसाद, भाजपा नेता श्यामसुंदर सिंह, श्रीकांत विभा कॉलेज प्राचार्य डा. संतोष कुमार, प्रखंड जदयू महासचिव कंचन कुमार, प्रखंड जेडीयू मीडिया प्रभारी विकास कुमार सन्नी,
डा. राजकुमार ओझा, नप सहायक आलोक कुमार सन्नी, उदय कुमार, मुकुल कुमार, शिक्षा सेवक नंदू रजक, रामाशीष भुइयां, सिंटू चौधरी, दिनेश चौधरी, मुन्ना रजक, पीएलवी अश्वनी कुमार, राजद नेता शिवशंकर चंद्रवंशी, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

























No comments