Header Ads

Breaking News

वोटर अधिकार यात्रा पर राहुल गांधी कल मंगलवार को पहुंचेंगे नवादा, वारिसलीगंज पटेल चौक पर करेंगे जन संवाद

 

Bihar News : Nawada : नवादा जिले में मंगलवार 19 अगस्त 025 को विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आगमन की तैयारी में महागठबंधन के वरिष्ठ नेता से लेकर प्रशासन ने अपनी ताकत झोंक दी है. सुरक्षा की अचूक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूर्वाभास किया गया है.

वोटर अधिकार यात्रा व जनसंवाद कार्यक्रम 19.08.2025 का नवादा में प्रस्तावित हैं. कार्यक्रम का विस्तृत मार्ग और समय-सारणी निम्न है :-
सुबह 8 बजे गया-नवादा सीमा (तुंगी) में प्रवेश करेंगे. वहां से मंझवे-बैजनाथपुर गुमटी-हिसुआ बाजार-बस स्टैण्ड में जनसंवाद करेंगे.

सुबह 9 बजे बस स्टैण्ड से प्रस्थान - सकरा मोड़, खानपुर, महुली, पुलिस लाईन, सद्धभावना चौक, जीवन हॉस्पिटल, पुरानी रजौली बस स्टैण्ड, लाल चौक, प्रजातंत्र चौक - अम्बेडकर मूर्ति, भगत सिंह चौक पर जनसंवाद करेंगे.

सुबह 11 बजे आई०टी०आई० मैदान में भोजन की व्यवस्था पार्टी द्वारा की गयी है. शाम 4 बजे खरांठ मोड़ से प्रस्थान - वारिसलीगंज - वीर शहीद चंदन सिंह चौक, थाना मोड, जेपी चौक, गुमटी रोड, पटेल चौक पर जनसंवाद करेंगे.

शाम 5 बजे शेरपुर मोड, सरकट्टी मोड, शाहपुर मोड (ग्राम महरथ) होते हुए बरबीघा के लिए प्रस्थान कर जायेंगे.

                                           - चंद्रमौलि शर्मा.















No comments