Header Ads

Breaking News

दानवीर शिक्षाप्रेमी कन्हाई लाल साहू ने सम्पूर्ण नवादा जिले को किया शिक्षा की ज्योति से जगमग - श्वेता सिन्हा, प्र. प्राचार्या

Bihar News : Nawada : Nawada नवादा जिले में शिक्षा का अलख जगाने वाले दानवीर शिक्षाप्रेमी कन्हाईलाल साहू की 128 वीं जयंती सोमवार को स्थानीय श्री गणेश बी. के. साहू इंटर विद्यालय के प्रांगण में श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम के दौरान साहू समाज के लोगों के अलावा कई शिक्षाप्रेमी और स्थानीय लोगो ने  दानवीर के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पाजंलि अर्पित की. कार्यक्रम का आयोजन साहू समाज से जुड़े सुरेश कुमार ने किया. अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद अमोद साव ने किया. संचालन कंचन कुमार ने किया.

प्रखंड 20-सूत्री समिति अध्यक्ष सुमन कुमार ने स्व. कन्हाई लाल साहू के जीवन पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कन्हाई बाबू दो भाई थे. भत्तु साहू और कन्हाई साहू. दोनों भाईयों का शिक्षा के विकास के प्रति काफी रूझान था. उन्होंने 1942 में वारिसलीगंज-बरवीघा पथ में मटकोरवा तालाब के समीप एस.जी.बी.के. साहू विद्यालय की स्थापना की. कन्हाई लाल साहू द्वारा नवादा में के.एल.एस कालेज एवं कन्हाई लाल साहू विद्यालय बनाया गया. 

प्र. प्राचार्या श्वेता सिन्हा ने कहा कि दोनों भाइयों द्वारा संपूर्ण नवादा जिले को शिक्षा के ज्योति से प्रकाशमय किया गया है जिससे शिक्षा ग्रहण कर आज क्षेत्र के हजारों लोग उच्च मुकाम पा चुके हैं.  कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र विशाल, शिक्षक यशपाल गौतम, विक्रम आनंद, अनामिका जोशी, वेद व्यास, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, राजा गुप्ता, संतोष कुमार, शंभू साव, सोनू कुमार, विजय कुमार राय समेत साहू जिलेसमाज से जुड़े दर्जनों लोगों ने कन्हाई साहू व भत्तू साहू के चित्र पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए.

                                             - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments