रोजगार की तलाश में आये युवक पर अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के बाहर बदमाशों ने किया लोहे के रॉड से जानलेवा हमला, घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद, प्राथमिकी दर्ज
Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज स्थित adani group के Ambuja Cement factory के बाहर शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक पर तीन बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. पूरी घटना फैक्ट्री के गेट पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. पीड़ित युवक नौकरी की तलाश में आया था.
बताया जाता है कि मनीष कुमार नामक युवक सिमेंट फैक्ट्री में नौकरी ढूंढने आया था. जैसे ही गेट के पास वो पहुंचा कि फैक्ट्री से सटे गांव की ओर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक लोहे के रॉड लेकर आये तथा युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. युवक का हाथ पैर तोड़ गले में के सोने का चैन व जेब से पांच हजार रुपए लेकर फरार हो गए.
सूचना पाते ही पुलिस बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पावापुरी बिम्स स्थानांतरित कर दिया. जख्मी के बयान पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रुपेश कुमार सिन्हा ने प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ की है.

No comments