Header Ads

Breaking News

संघ की संगठित शक्ति के चलते आज देश सुरक्षित, कमजोर का दुनियां में कोई पूछ नहीं - विनेश प्रसाद

Bihar News : Nawada : नवादा जिलांतर्गत वारिसलीगंज प्रखंड की कई शाखाओं पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन तथा विजयदशमी उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया. 

सोमवार को अबदालपुर शाखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन धूमधाम से मनाया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के सह क्षेत्र कार्यवाह विनेश प्रसाद ने कहा कि विजयदशमी शक्ति की उपासना का पर्व है. धर्म का अधर्म पर, सत्य का असत्य पर तथा आसुरी शक्ति पर दैवीय शक्ति के विजय प्राप्त करने का पर्व है. 

उन्होंने कहा कि बिना शस्त्र के शत्रु पर विजय प्राप्त करना मुश्किल है. संघ की संगठित शक्ति के चलते आज देश सुरक्षित है. कमजोर का दुनियां में कोई पूछ नहीं है. यह देश वीरों का है, बलिदानियों का है. संघ की 100 वर्षों की साधना पूरी हुई है. शताब्दी वर्ष में सर्व दूर तथा सर्व स्पर्शी काम खड़ा है. सात प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सभी वर्ग के लोगों तक सर्व दूर जाना है. 

इस अवसर पर बिरेंद्र प्रसाद, सुजीत आनंद, उत्तम सिंह, बिरेंद्र चौधरी, अरुण सिंह, राजीव कुमार, सुरेश मंडल, लाला जी आदि उपस्थित थे.

इससे पूर्व रविवार को वारिसलीगंज नगर परिषद मुख्यालय के माफी गढ़ मैदान में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन एवं विजयदशमी उत्सव धूमधाम से मनाया. मौके पर मुख्य अतिथि पद से संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के सह क्षेत्र कार्यवाह विनेश प्रसाद ने विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने स्वयंसेवकों से संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर राष्ट्र और समाज के लिए यथासंभव समय दान का आह्वान किया.

मौके पर संघ के सह जिला संघचालक डा. रणजीत कुमार, प्रो.डा.रविंद्र कुमार 'रवि', शम्भू शरण, लक्ष्मण प्रसाद, संजय कुमार मंगल, देवानंद प्रसाद, उमेश प्रसाद, कंचन कुमार, दिलीप कुमार, महेश विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.

Video देखें :


                                               - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments