विवेकानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित “आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2025” प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Bihar News : Nawada : Vivekanand Public School, वारिसलीगंज में CBSE के निर्देशानुसार गुरुवार को “आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2025” का प्रथम चरण का सफल आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि, तार्किक सोच और समस्या समाधान क्षमता को बढ़ावा देना था. प्रतियोगिता का दूसरा चरण 29 अक्टूबर 2025 को सी.बी.एस.ई. के द्वारा कंप्यूटर आधारित होनी है.
प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 10 तक के कुल 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया. छात्रों ने गणितीय प्रश्नों को सटीकता और रचनात्मकता के साथ हल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के शिक्षक सीताराम कुमार, राजेश कुमार, सुबोध कुमार द्वारा किया गया.
विद्यालय के निदेशक शीतल कुमारी एवं प्राचार्य परमानन्द ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा “गणित जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी है. इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं विश्लेषणात्मक सोच विकसित करती हैं।”
प्रतियोगिता के पश्चात् उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए एक निर्णायक मंडल का गठन किया गया जिसमे विद्यालय के शिक्षक प्रिंस कुमार, बबीता कुमारी, सुशील कुमार, कुंदन कुमार, सुशांत कुमार, बबलू कुमार एवं अन्य शामिल थे.
हर्ष राज, नमन शंकर, आकृति कुमारी, अपूर्वा कुमारी, आर्यन कुमार- वर्ग-8, विक्रम कुमार, अमन कुमार, मोहित कुमार वर्ग-9 ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया.


No comments