Header Ads

Breaking News

Delhi तथा Pune तक जानेवाली Humsafar express train का ठहराव Warisaliganj स्टेशन पर किये जाने की तूल पकडी मांग, विभिन्न जनहित मांगों के समर्थन में व्यवसायी संघ तथा यात्री संघ ने Station manager को सौंपा ज्ञापन

 


Bihar के नवादा-नालंदा तथा शेखपुरा जिले की सीमा पर अवस्थित East central railway अंतर्गत किऊल-गया रेलखंड का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है वारिसलीगंज. इस रेलवे स्टेशन के रैक पॉइंट से रेल विभाग को करोड़ों रुपये का प्रति माह राजस्व प्राप्त होता है. जब कोई रेलखंड disturb रहता है तो इसी रुट से उस वक्त ट्रेनों का परिचालन होता है।

 

वारिसलीगंज व्यावसायिक दृष्टिकोण से दर्जनों प्रखंडों का प्रमुख बाजार भी है:


वारिसलीगंज व्यावसायिक दृष्टिकोण से कम से कम चार जिले के दर्जनों प्रखंडों का प्रमुख बाजार भी है. इस रेलवे स्टेशन से नालंदा जिले के कतरीसराय, गिरियक,अस्थावां, शेखपुरा जिले के शेखूपुर सराय, बरबीघा , जमुई जिले के अलीगंज , सिकंदरा तथा नवादा जिले के वारिसलीगंज , काशीचक , पकरीबरावां, कौआकोल, रोह आदि प्रखंड क्षेत्र के सैंकड़ों लोग नियमित रूप से यात्रा करते हैं. 



वर्षों पूर्व से दिल्ली तथा पुणे तक के लिये एक्सप्रेस ट्रेन की मांग थी:


वारिसलीगंज वासियों की वर्षों पूर्व से दिल्ली तथा पुणे तक के लिये एक्सप्रेस ट्रेन की मांग थी. मोदी सरकार में मांगें पूरी तो हुई परंतु इन ट्रेनों का ठहराव वारिसलीगंज में नहीं हो रहा है. चीनी मिल के बंद होने से बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवकों को रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली तथा मुम्बई जाने में वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव न होने से भारी फजीहत झेलनी पड़ती है. इतना ही नहीं, गया से हावड़ा तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में कम डिब्बा रहने के चलते लोग भेंड़-बकरी की तरह यात्रा करने को विवश हैं.




जबरन बसूला जा रहा है पैसेंजर के बदले एक्सप्रेस का भाड़ा:


दूसरी ओर, कोरोना काल से पैसेंजर ट्रेन को स्पेशल नाम देकर एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लेने का जो सिलसिला चालू हुआ था, वो कोरोना समाप्त होने पर भी जारी है तथा यात्रियों से पैसेंजर के बदले एक्सप्रेस का भाड़ा जबरन वसूला जा रहा है. जबकि अधिकांश रेलखंड में पैसेंजर ट्रेन से एक्सप्रेस का किराया लेना बंद है. 




रैक पॉइंट भी मूलभूत आवश्यकताओं से है महरूम:


वहीं स्टेशन पार कर प्रतिदिन सैंकड़ों विद्यार्थी श्री गणेश बी.के.साहू इंटर विद्यालय पढ़ने जाते है. वारिसलीगंज स्टेशन का सौंदर्यीकरण तथा रेलवे लाइन का विस्तारीकरण का कार्य प्रारंभ होने से विद्यार्थियों को लाइन पार करके विद्यालय जाना मौत को आमंत्रण देने के समान है. स्टेशन पर पेय जल, कैंटीन, सफाई आदि का भी घोर अभाव है. रैक पॉइंट भी मूलभूत आवश्यकताओं से महरूम है. 



व्यवसायी संघ तथा यात्री संघ की ओर से स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया:


इन्हीं जन समस्याओं के निराकरण के लिए गुरुवार को व्यवसायी संघ तथा यात्री संघ की ओर से स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया. East central rail Danapur के मंडल रेल प्रबंधक को दिए गए आवेदन में Humsafar express train संख्या 12349-12350 तथा 11428-11427 का ठहराव वारिसलीगंज स्टेशन पर करने, Howrah-Gaya express train संख्या 13023 तथा 13024 में छह अतिरिक्त डिब्बा जोड़ने की मांग की गई है. जबकि पैसेंजर ट्रेन से एक्सप्रेस का किराया लेना अविलंब बंद करने तथा स्टेशन पर बन रहे foot over bridge को पूरब से पश्चिम तक संपर्क पथ से जोड़ने की मांग की गई है. 




केंद्रीय रेल राज्यमंत्री को भी मांगों से संबंधित दिया गया है आवेदन:


क्षेत्रीय भाजपा विधायक अरुणा देवी प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह, अपसढ़ पंचायत मुखिया सह जेपीएस (प्रा.) आईटीआई निदेशक राजकुमार सिंह, जिला समरसता प्रमुख विजय कुमार राय, अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, व्यवसायी संघ अध्यक्ष पवन बंका, आमोद कुमार, संजीव कुमार दीपु ,रामानुज कुमार, मिथिलेश पासवान, सुजीत कुमार, सानू सिंह आदि ने वारिसलीगंज स्टेशन प्रबंधक को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. स्टेशन प्रबंधक सुमन जी ने मांग पत्र को अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारी के पास भेजने का भरोसा दिया. गौरतलब है कि MLA Aruna Devi ने कुछ दिन पहले केंद्रीय रेल राज्यमंत्री को उक्त मांगों से संबंधित आवेदन देकर वारिसलीगंज स्टेशन पर दिल्ली तथा पुणे तक जानेवाली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की थी.   

   -- चंद्रमौलि शर्मा.



No comments