Header Ads

Breaking News

सदियों से लग रहे Rajgir मलमास मेला को अबतक नहीं मिली राष्ट्रीय पहचान, सनातन धर्मावलंबियों में छाई मायूसी

 

मलमास मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा दिलाने की मुहिम हुई तेज.




PM को भेजेंगे एक लाख पोस्टकार्ड 

CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

18 जुलाई से 16 अगस्त तक है मलमास 


पंच पहाड़ियों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए सुविख्यात Rajgir  में हजारों साल से लग रहे मलमास मेला को राष्ट्रीय मलमास मेला का दर्जा देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपने से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक लाख एक पोस्टकार्ड भेजने की तैयारी है। मेला के दौरान पहले की तरह नाट्य संस्कृति को फिर से लौटाने का प्रस्ताव राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास द्वारा लिया गया है। 




न्यास अध्यक्ष नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि देश और दुनिया में केवल राजगीर ही सभी धर्मों के संगम की आदि भूमि है। यह साम्प्रदायिक सौहार्द की प्रेरणा भूमि है। मलमास मेला देश और दुनिया का एकलौता मेला है, जहां मेला अवधि में तैंतीस कोटि देवी देवता एक महीने तक प्रवास करते हैं। प्रयाग, नासिक, उज्जैन, हरिद्वार जैसे विशाल मेला का आयोजन सदियों से आध्यात्मिक शहर राजगीर में किया जाता है। लेकिन सरकारी उपेक्षा के कारण इसकी राष्ट्रीय पहचान अबतक नहीं बन सकी है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा  मलमास मेला को राजकीय मेला का दर्जा प्रदान किया गया है:


उन्होंने कहा कि राजगीर के मलमास मेला को राष्ट्रीय पहचान और दर्जा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा  मलमास मेला को राजकीय मेला का दर्जा प्रदान किया गया है। इसकी खुशी सनातन संस्कृति प्रेमियों में है। लेकिन केन्द्रीय सरकार द्वारा अबतक इसे राष्ट्रीय मेला का पहचान नहीं दिया गया है। नीरज ने कहा कि मलमास मेला में जिला प्रशासन उन्हें नि:शुल्क भूमि और RICC उपलब्ध कराये तो एक सौ एक साहित्यिक, सांस्कृतिक नाटकों का मंचन मुंबई के नामचीन रंगकर्मियों द्वारा कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेला की धूमिल हो रही संस्कृति और पहचान फिर से वापस लाने और इसकी राष्ट्रीय पहचान के लिए राष्ट्रीय मेला का दर्जा आवश्यक है। राष्ट्रीय मेला का दर्जा मिलने के बाद केन्द्र सरकार द्वारा प्रयाग, नासिक, उज्जैन, हरिद्वार की तरह सैंकड़ों करोड़ रुपये का आवंटन मिलने से न केवल मेला की व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि इसकी पहचान भी बदल जायेगी।




मलमास मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा दिलाने के लिए चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान:


प्रकृति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया नवेन्दू झा और नगर परिषद, राजगीर के वार्ड पार्षद श्रवण कुमार ने कहा कि राजगीर के ऐतिहासिक मलमास मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा दिलाने के लिए ज्ञापन तैयार कर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। ज्ञापन को सीएम नीतीश कुमार को सौंपा जायेगा। उनसे राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने के लिए केन्द्र सरकार को अनुशंसा भेजने के लिए अनुरोध किया जायेगा। गौरतलब है कि इस वर्ष 18 जुलाई से 16 अगस्त 2023 तक मलमास है।




No comments