Header Ads

Breaking News

राष्ट्र ने बाबा साहेब (Dr. B. R. Ambedkar) डॉ. बी. आर. अंबेडकर को उनकी 133वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

 



राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्र की तरफ से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर को उनकी 133वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने आज सुबह दिल्ली में संसद भवन परिसर के संसद भवन लॉन में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 


उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने भी भारतीय संविधान के जनक डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। 



केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों और गणमान्य नेताओं ने भी डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।



इस समारोह का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने किया था।




No comments