जमीनी विवाद में पिटाई से जख्मी चैनपुरा के 62 वर्षीय बाल्मिकी सिंह की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मातम
Nawada जिलांतर्गत वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड संख्या 25 के चैनपुरा ग्राम निवासी स्व. हर्षित सिंह के 62 वर्षीय पुत्र बाल्मिकी सिंह की जमीनी विवाद में बुरी तरह पिटाई से जख्मी होने के पश्चात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत की सूचना के बाद परिजनों में शोक व्याप्त हो गया.
बताया जाता है कि रविवार को चैनपुरा ग्रामीण स्व. हर्षित सिंह के पुत्र 62 वर्षीय बाल्मीकि सिंह उर्फ भोला सिंह की गांव में ही जमीनी विवाद को लेकर जमकर पिटाई कर दी गई थी. जख्मी हालत में परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी लाया.
प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें विम्स पावापुरी भेज दिया गया. वृद्ध की हालत को गंभीर बताते हुए विम्स से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया जहां इलाज के क्रम में सोमवार को मौत हो गई.
मौत की सूचना मिलते ही गांव के परिजनों में शोक व्याप्त हो गया. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की शाम शव को चैनपुरा लाया गया. शव गांव पहुंचते ही संबंधित टोले के लोगों की भीड़ उमड़ने लगी.
परिजनों के करुण क्रंदन से वातावरण गमगीन हो गया. इस संबंध में पटना में ही फर्द बयान अंकित हो चुका है जो थाना पहुंचने पर प्राथमिकी होगी. परिजन शव की अंत्येष्टि करने में जुटे हैं. मृतक को एक पुत्र व दो पुत्रियां है जो विवाहित हैं.

No comments