Header Ads

Breaking News

संत जॉन्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मेहंदी सौंदर्य प्रतियोगिता में हाथों पर मेहंदी की आकर्षक आकृति बनाकर जीता लोगों का दिल


Nawada जिलांतर्गत वारिसलीगंज मेन रोड स्थित CBSE आधारित St. Johns Public School प्रांगण में मंगलवार को मेहंदी सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 

प्रेम, सौंदर्य और भक्ति के इस पावन माह सावन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 5 से 10 वीं की छात्राओं ने भाग लिया.

छात्राओं ने हाथों में एक से बढ़कर एक मेहंदी की आकर्षक डिजाइन बनाकर लोगों का दिल जीत लिया. 

विद्यालय प्रबंधक बिपिन कुमार तथा प्राचार्य संतोष कुमार ने प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने वाली बालिकाओं के बीच उत्साह वर्धन किया. 

कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभानेवाले शिक्षक गुलशन कुमार, शिक्षिका रूपाली कुमारी तथा मिट्ठू घरामी की भी प्रशंसा की गई.

छात्रा अदिति कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, त्रिशा, अलिसा, मनीषा, सुमन कुमारी, सानू प्रिया, एंजल तथा सोनाली ने कार्यक्रम को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

                                       - चंद्रमौली शर्मा.

No comments