वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वारिसलीगंज में अडानी सिमेंट फैक्ट्री को ले हुआ भूमि पूजन
Nawada जिले के वारिसलीगंज में बंद पड़ी चीनी मिल की भूमि को Biada द्वारा adani group को सौंंपे जाने के साथ ही सिमेंट फैक्ट्री निर्माण के लिए सोमवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया.
29 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भूमि पूजन की तिथि निर्धारित थी लेकिन अचानक उनकी तबियत खराब होने के कारण प्रोग्राम स्थगित करना पड़ा.
1400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सिमेंट ग्रेडिंग फैक्ट्री के निर्माण के लिए शुभ मुहूर्त होने के कारण कंपनी से जुड़े अधिकारियों ने बनारस से आये वेदाचार्यों के द्वारा भूमि पूजन कराया. भूमि पूजन के साथ ही फैक्ट्री निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है.
भूमि पूजन इतना गोपनीय तरीके से किया गया कि किसी को फोटो या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं दी गयी थी. बावजूद कुछ चुनिंदा अधिकारियों को आमंत्रित किये जाने के कारण उन्होंने इसकी पुष्टि की है.
बता दें कि किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा सिमेंट फैक्ट्री निर्माण का विरोध किया जा रहा है. सिमेंट फैक्ट्री के स्थान पर फुड प्रोसेसिंग प्लांट की मांग को लेकर वारिसलीगंज बाजार बंद कराया जा चुका है. ऐसे में भूमि पूजन कर अडानी कंपनी के अधिकारियों ने निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है.
विश्वनीय सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री ने भले ही वारिसलीगंज तथा ककोलत आने से मना कर दिया हो लेकिन 29 जुलाई को हरनौत में उनके द्वारा पुल का उद्घाटन करने की संभावना है.

No comments