Header Ads

Breaking News

जवाबदेही पर खरा उतरने का करूंगा हर संभव प्रयास, सभी तबके के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरी पहली प्राथमिकता : मुकेश विद्यार्थी


Nawada जिला जद (यू ) के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार विद्यार्थी का वारिसलीगंज क्षेत्र के कई राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उनके नवादा स्थित आवास पर जाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. साथ ही, उन्हें फूल माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभ कामनाएं दी.

आवास पर पहुंचे नवादा जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, जदयू के निवर्तमान वारिसलीगंज नगर अध्यक्ष अजय कुमार राय, प्रखंड किसान सेल अध्यक्ष अनिल यादव, बिनोद राउत आदि ने मुकेश विद्यार्थी को फूल माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट किया.


इन सबों ने श्री विद्यार्थी के मृदु स्वभाव के धनी तथा कुशल संगठनकर्ता बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा हर परिस्थिति में सहयोग करने का वादा किया. श्री विद्यार्थी ने भी उनके विश्वास पर खरा उतरने का भरीसा दिलाया.

अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने कहा कि श्री विद्यार्थी को नवादा जदयू का जिलाध्यक्ष बनाया जाना जमीन से जुड़े पगडंडी के साधक को दिया गया सम्मान है. इससे जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह है. इसके लिए सूबे के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय झा तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को उन्होंने बधाई दी.

जिलाध्यक्ष ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने मेरे उपर बड़ी जबावदेही सौंपी है. अगले साल में विधानसभा चुनाव होना है. उन्होंने कहा कि लगभग दस वर्षो से उपेक्षित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के घर-घर जाकर उनसे मिलकर पार्टी को मजबूत करने का आग्रह करूंगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पुराने और नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करूंगा. सभी तबके के कार्यकर्ताओं और नेताओं का सम्मान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. 

नव मनोनीत जिलाध्यक्ष श्री विद्यार्थी ने कहा कि हम सभी नेताओं के प्रति दिल की गहराईयों से आभार प्रकट करते हुए उनके उम्मीद पर खरा उतरने का पुरजोर कोशिश करूंगा. पार्टी निर्माण एवं संगठन की मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ गरीबों के मसीहा तथा समरस समाज को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में जो चौमुखी विकास कार्य किए गए हैं, उसे जन-जन तक पहुंचाते हुए आने वाले 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी करने में पार्टी के पुराने एवं नए साथियों के साथ सामंजस्य बैठाकर काम करूंगा.

उन्होंने पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री श्रवण कुमार, विधान पार्षद सह मुख्य सचेतक संजय गांधी, पूर्व मंत्री सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, विधान पार्षद रविंद्र कुमार सिंह, मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार तथा परमहंस के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनके उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया.


                                  - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments