Bihar News : Nawada : विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से Nalanda सहोदया क्लस्टर के द्वारा “कक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) का उपयोग” विषय पर एक आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में विवेकानंद पब्लिक स्कूल वारिसलीगंज, संत जोंस पब्लिक स्कूल वारिसलीगंज एवं द दीक्षा स्कूल, नवादा के कुल 73 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक शीतल कुमारी, प्राचार्य परमानन्द एवं प्रशिक्षक के रूप में आये साबिर हुसैन के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं विद्यालय के संगीत शिक्षक सुबोध कुमार के द्वारा स्वागत गान के साथ किया गया. कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ द्वारा शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की अवधारणा, उसके महत्व तथा शिक्षा के क्षेत्र में उसके बढ़ते उपयोग के बारे में जानकारी दी गई. बताया गया कि AI किस प्रकार पाठ योजना निर्माण, प्रश्नपत्र तैयार करने, मूल्यांकन, वर्कशीट निर्माण तथा विद्यार्थियों की प्रगति का विश्लेषण करने में सहायक हो सकता है.
प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न एआई आधारित शैक्षणिक टूल्स का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिससे शिक्षकों को तकनीक का वास्तविक उपयोग समझने का अवसर मिला. साथ ही, एआई के नैतिक एवं सुरक्षित उपयोग, डेटा गोपनीयता तथा शैक्षणिक मूल्यों की रक्षा पर भी विशेष चर्चा की गई. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संवादात्मक रहा, जिसमें शिक्षकों ने अपने विचार साझा किए और प्रश्न पूछे. सभी शिक्षकों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए कक्षा शिक्षण में एआई के प्रयोग को अपनाने की इच्छा व्यक्त की.
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को समय के साथ आगे बढ़ने में सहायता करते हैं और विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करते हैं. कक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर आयोजित यह आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल रहा और विद्यालय में तकनीक-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.
-- चंद्रमौलि शर्मा.
विवेकानंद पब्लिक स्कूल में “कक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग” पर आंतरिक प्रशिक्षण आयोजित
Reviewed by News today 365
on
December 28, 2025
Rating: 5
No comments