Header Ads

Breaking News

नर्सरी से नवम वर्ग तक में नामांकन के लिए संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रवेश परीक्षा में 300 विद्यार्थी हुए शामिल

Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में रविवार को नर्सरी से नवम वर्ग तक में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में विभिन्न क्षेत्रों से आए 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया. 

प्राचार्य संतोष कुमार ने बताया कि पहले से 202 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन था. तत्काल 98 छात्रों का निबंधन हुआ. परंतु सबों की प्रवेश परीक्षा एक साथ ली गई. 



परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. छात्रों एवं अभिभावकों का उत्साह देखने लायक था. 


विद्यालय के प्रबंध निदेशक विपिन कुमार तथा सुनील कुमार ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके साथ ही शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की. 



विपिन कुमार ने कहा कि यह परीक्षा न केवल छात्रों की प्रतिभा का आकलन करने के लिए है बल्कि  यह हमारे विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करने की दशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.


-- चंद्रमौलि शर्मा.




No comments