Header Ads

Breaking News

तुलसी पूजन दिवस पर Bright Minds School में लगा भव्य वाल मेला, बच्चों के साथ पेरेंट्स का छाया रहा जलवा


Bihar News : Nawada : नवादा जिला मुख्यालय के संकट मोचन हनुमान मंदिर के सामने स्थित Bright Minds School में नगर की दोनों शाखाओं के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को तुलसी पूजन दिवस के मौके पर भव्य वाल मेला का आयोजन किया गया.


बाल मेला का आगाज करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी ने मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम  की शुरुआत की.  सर्वप्रथम विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.



विद्यालय के Chairman डॉ. बच्चन कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के गुणों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी. साथ ही, कार्यक्रम को सफल बनाने एवं समर्पित होकर बच्चों को शिक्षा - दीक्षा देने  के लिए सभी शिक्षिकाओं का धन्यबाद दिया.





मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने बच्चों के जोश और हौसले को देखते हुए बताया कि ब्राइट माइंड विद्यालय के बच्चे बहुत ही कॉन्फिडेंट एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने को आतुर हैं. उन्होंने विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे, जो इस देश के रीढ़ की हड्डी हैं, उनके सफल जीवन की जो परिकल्पना इस विद्यालय ने ठाना है, वह बहुत ही काबिले तारीफ है.




विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे उप समाहर्ता अर्पणा झा ने विद्यालय की भूरि - भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं इस विद्यालय की अभिभाविका भी हूं तो मुझे अपने बच्चों में इस विद्यालय के द्वारा सजाया, संवारा, तराशा गया संस्कार देखने को भी मिला  है.




विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे जिला शिक्षा परियोजना पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि मैंने अपने बच्चों के अंदर आज  जो भी प्रतिभा और ज्ञान देखा है, वो इस विद्यालय की ही देन है. इस विद्यालय की मिहनती शिक्षिकाओं ने बच्चों के अंदर सामाजिक, व्यावहारिक एवं नैतिक ज्ञान का जो भंडार डाला है, वह अविष्मरणीय  रहेगा. उन्होंने कोटि - कोटि धन्यवाद देते हुए सभी शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया. 


अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षाविद कमल नयन पांडेय ने कहा कि शिक्षक ही समाज के सही मार्गदर्शक हैं. उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें एक सफल सामाजिक व्यक्तित्व बनने की प्रेरणा दी.




समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के छोटे - छोटे बच्चों ने नृत्य के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी. लोकगीतों एवं फिल्मी गीतों पर जब बच्चों के पैर थिरकने शुरू हुए तो जैसे पूरा माहौल ही थिरकने लगा. हर कोने में बैठे अभिभावक बच्चों के साथ थिरक रहे थे. माहौल को समर्पित छोटे-छोटे बच्चे अनिका, आंसू, सुप्रिया, साक्षी, ऋषिका, देवांश, दयाल, दश, एंजेल, नित्या, रणवीर, शिवांश, अभियंश, सोहन, शिवांशी, सानू, आदित्य, स्वीकृति ने अपना अद्भुत प्रदर्शन किया.


बाल मेला में विभिन्न व्यंजनों को पेश करते हुए समर्पित बच्चों की मां शोभा, कल्पना, शिखा, शालू, शालिनी,  वंदना, आनंद, अंशु चौहान, पूजा ने गुजराती पापड़, कांजीवाड़ा, चाऊमीन, मोमोज, दही वड़ा, इडली, पापड़ी, चाट, पिज़्ज़ा, कॉफी तथा मिठाई में केक, गुलाब जामुन, रसमलाई जैसे व्यंजनों का अद्भुत प्रदर्शन किया.


कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को, जिन्होंने इस आयोजन में शिरकत किया, उन्हें मेडल से सम्मानित किया गया. समारोह को सफल बनाने में शिक्षिकाओं प्रीति, सोनाली, रिचा अंजलि जूली, पूजा, ताहिरा, चमन, खुशबु, दीपा, नेहा, गुड़िया ने अद्भुत प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विद्यालय की सभी मिहनती शिक्षिकाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा डॉक्टर सुबोध कुमार, कंचन कुमार पांडेय, उमाशंकर रजक, प्रो. सुनील कुमार गुप्ता,  महेंद्र प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए. विद्यालय के प्रबंध निदेशक पीयूष कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

- चंद्रमौलि शर्मा.

No comments