Header Ads

Breaking News

संत जॉन्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अरावली बचाओ रैली निकाल कर पहाड़ व वन संरक्षण का दिया संदेश


Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज प्रखण्ड स्थित संत जॉन्स पब्लिक स्कूल प्रांगण में बुधवार को सप्तम् व अष्टम् वर्ग की छात्र-छात्राओं द्वारा अरावली बचाओ एवं अन्य पहाड़ियों के बचाव व जंगल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई.


विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा कई शिक्षक इस कार्यक्रम में शामिल थे. इन्ही शिक्षकों के दिशा-निर्देश में छात्र-छात्राओं ने शान्तिपूर्ण व सफल तरीके से इस कार्यक्रम को सफल बनाया.



 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक बिपिन कमार, प्राचार्य संतोष कुमार, अकाश राज, प्रेम राज, गुलशन कुमार एवं अनुराग कुमार ने छात्र-छात्राओं का हौसला आफजाई किया. साथ ही साथ शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के मंगलमयी सफल जीवन की मगलकामना भी की.




प्रतिभागी बच्चों में कोमल, भारती, वैष्णवी, अंकित एवं इनके सहयोगी शामिल रहे. प्राचार्य ने कहा कि "हवा भी बाजारों में बिकने लगा है, इतना अधिक पेड़ जो कटने लगा है।"

- चंद्रमौलि शर्मा.


No comments