Bihar News : Nawada : अपनी स्थापना काल के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड सह नगर परिषद मुख्यालय स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को Silver Jubilee कार्यक्रम आयोजित कर एक बेहतर देश और समाज के निर्माण में शिक्षा के महत्व को उद्वेलित करने का प्रयास किया गया. देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने राजस्थानी, मराठी, गुजराती, पंजाबी जैसे अनेकों एकल समूह व लोक नृत्य के साथ नाट्य प्रस्तुति कर विद्यालय परिवार और दर्शक अभिभावकों को झूमने पर विवश कर दिया.
आकर्षक परिधानों से सुसज्जित छात्र-छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर की झांकियां प्रस्तुत कर जहां देश के फौजी वीर सपूतों को सम्मान दिया वहीं भारतीय संस्कृति से उत्पन्न क्षेत्रीय नृत्य की मनोरम झांकियां प्रस्तुत कर पौराणिक परंपरा को जीवंत रखने का भी प्रयास किया गया. विद्यालय के Principal परमानंद कुमार; जिन्हें लोग प्यार से राजू जी कहकर पुकारते हैं, ने आज ही के दिन विवेकानंद पब्लिक स्कूल की स्थापना और 25 वर्ष पूरे होने के सफर में कई उतार-चढ़ाव और इसके उद्देश्यों में मिली सफलता की चर्चा अपने संबोधन में की.
उन्होंने कहा कि उनकी और उनके पिता डॉ. सच्चिदानंद प्रसाद सिंह की सोच वारिसलीगंज क्षेत्र के उन घरों में भी शिक्षा का दीप जलाना था जो गरीबी या अन्य कारणो से अंधियारे में जी रहे थे और आज विद्यालय के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें यह खुशी है कि कई गरीब बच्चों की मुफ्त या मामूली विद्यालय शुल्क के जरिए उन्हें एक सफल इंसान बनाकर अपनी सोच को प्रतिबद्ध किया.
विवेकानंद पब्लिक स्कूल की Director शीतल कुमारी ने विद्यालय के 25 वें वर्षगांठ मनाये जाने पर अपने पति और ससुर के उद्देश्यो को सफलीभूत बनाने में विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की मिहनत, सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को संजीवनी बताया. उन्होंने कहा कि आने वाले समयों में भी विद्यालय इसी ढर्रे पर अनवरत कार्य करता रहेगा.
सिल्वर जुबली कार्यक्रम के बहाने विद्यालय ने भारतीय प्रशासनिक विभाग की विदेश सेवा में सांस्कृतिक विरासत संरक्षण कार्य का जिम्मा संभाल रहे वारिसलीगंज बाजार के मुडलाचक मोहल्ला निवासी रवि कुमार एवं जल सेवा के बड़े अधिकारी शेखपुरा जिले के अगबिल गांव निवासी अमन कश्यप को सम्मानित कर अध्यनरत छात्रों को उन जैसा बनने का संदेश दिया गया.
वहीं Best of the Student में दसवीं के छात्र करूणानिधान के साथ कुंदन कुमार को Year of the Best Teacher खिताब से सम्मानित किया गया. विद्यालय में अध्ययनरत्न कई छात्र-छात्राओं को कबड्डी, खो - खो, वॉलीबॉल, पेंटिंग आदि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया. विद्यालय में पूर्व के शिक्षक रहे शंकर कुमार ने अपनी सुनहरी यादों को कविता के माध्यम से उद्दलित कर यादगार माहौल बनाया. जबकि Vivekanand Public School के Silver Jubilee कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनोद कुमार 'विनीत' ने की.
- चंद्रमौलि शर्मा.
25 वर्षों में विवेकानन्द पब्लिक स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का पेश किया नजीर - परमानंद, सिल्वर जुबली समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की मची रही धूम
Reviewed by News today 365
on
December 21, 2025
Rating: 5
No comments