JDU शिष्टमंडल ने एस.एन.एस कॉलेज के नव पदस्थापित प्राचार्य का किया भव्य स्वागत
Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड सह नगर परिषद मुख्यालय स्थित मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की अंगीभूत इकाई एस.एन.एस कॉलेज में सोमवार को नव पदस्थापित प्राचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह का JDU प्रतिनिधि मंडल ने भव्य स्वागत किया. जदयू के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हे पुष्प गुच्छ देकर तथा माला पहनाकर उनके बेहतर कार्यकाल की कामना की.
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार राय, जदयू जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, जिला JDU महासचिव महेश भाई पटेल, वारिसलीगंज प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री समिति प्रखंड उपाध्यक्ष अजय कुमार राय, नगर जेडीयू अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य अधिवक्ता रणविजय कुमार, भाजपा नेता मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य भगवान सिंह चंद्रवंशी, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार आदि ने प्राचार्य का जोरदार स्वागत किया.
शिष्टमंडल में शामिल सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने एस.एन.एस कॉलेज, वारिसलीगंज में बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्माण करने, सभी विषयों का नियमित वर्ग संचालन, स्नातकोत्तर व व्यावसायिक कोर्स प्रारंभ करने तथा खेल-कूद की गतिविधियों का शीघ्र संचालन का अनुरोध किया. प्राचार्य ने शिष्टमंडल को कॉलेज की बेहतरी का आश्वासन दिया.




No comments